Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जानलेवा गोलगप्पा... ठेले से गोलगप्पे खाकर एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, 3 गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानलेवा गोलगप्पा... ठेले से गोलगप्पे खाकर एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, 3 गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गोलगप्पे सभी के मनपसंद होते हैं। दुनिया में कोई ही ऐसा होगा जो गोलगप्पे न खाता हो, नहीं तो ज्यादातर लोग गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी स्वाद के चक्कर में लेने के देने पड़ सकते हैं। ऐसा ही झारखंड के रांची जिले में हुआ है जहां गोलगप्पे खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ गई।

मामला जिले के मांडर थाना क्षेत्र के गोरे करमटोली गांव का है। यहां 35 वर्षीय असगरी बेगम, 13 वर्षीय आफरीन परवीन, 8 वर्षीय अलिफा परवीन, 10 वर्षीय खुशनुमा परवीन और 4 वर्षीय जाहिद अंसारी की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार असगरी बेगम और उसके 5 बच्चों ने ठेले पर से गोलगप्पे खरीद कर खाए थे।

इसके बाद रात को अचानक सभी की तबीयत खराब होने लगी और सभी को उल्टी और दस्त होने लगे। आनन-फानन में इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव के कई अन्य लोगों ने भी गोलगप्पे खाये थे और वे सभी बीमार हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,112