Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छतरपुर के समाजसेवी ने माता-पिता की स्मृति में जनता को सौंपी एंबुलेंस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छतरपुर के समाजसेवी ने माता-पिता की स्मृति में जनता को सौंपी एंबुलेंस
विज्ञापन

टीम एबीएन, छतरपुर, पलामू। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फुलवारी मैदान में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के समाजसेवी सा व्यवसायी मोहन कुमार ने छतरपुर की जनता को अपने माता और पिता की स्मृति में एंबुलेंस समर्पित किया। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और डीएसपी अजय कुमार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी स अनुमंडल के दंडाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया और ऐसे समाज में कार्य करने वाले मोहन कुमार को हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रामरेश यादव ने करते हुए बताया कि वास्तव में आज छतरपुर नगर क्षेत्र में एक ऐसा सामाजिक कार्य किया गया है जो प्रत्येक व्यक्तिको आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस जैसी सेवा दी जायेगी। ऐसे कार्य करने वाले मोहन कुमार ने अपने माता और पिता की स्मृति में शहर को एंबुलेंस प्रदान कर निश्चित रूप से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य कर रहे हैं। 

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ऐसे सामाजिक कार्य करने के लिए मोहन कुमार जी को जितनी प्रशंसा की जाये , वह कम पड़ेगा क्योंकि मैंने देखा है कि यहां समुचित स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को डालटेनगंज रांची जाना पड़ता है। ऐसे में एंबुलेंस की सेवा मिलना निश्चित रूप से एक बड़ी सेवा भाव है जो इन्होंने अपने माता और पिता की स्मृति में ऐसा कार्य किया है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह, राजेश भरद्वाज, सुरेश प्रसाद, बैजनाथ सिंह, गणेश यादव, रवि सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,690