टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अभियुक्तुओ के घरों में इश्तिहार तामिला किया गया। जिसमें से बड़कागांव थाना कांड संख्या 91/14 के अभियुक्त ग्राम चंदौल निवासी रामचंद्र गंझू पिता किशुन गंझू, ग्राम गोसाई बलिया निवासी रंजीत नायक उर्फ सोले पिता बुधन नायक, ग्राम नापो खुर्द निवासी रामचंद्र साव पिता डमर साव के घर में एसआई अजीत कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवानों के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह सभी अभियुक्त जल्द से जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की-जब्ती किया जायेगा।