Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

विष्णुगढ़ : प्रवासी मजदूर की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विष्णुगढ़ : प्रवासी मजदूर की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में विष्णुगढ प्रखंड के मजदूर की पुणे में 14 मंजिले से गिरने से बुधवार शाम को युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विष्णुगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चानो निवासी नेमा रविदास के 20 वर्षीय पुत्र श्याम रविदास की पुणे में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में है तो वहीं गांव वाले भी शोक में हैं।  
 

बिल्डिंग से गिरने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वह रोजी रोटी की तलाश में पुणे गया था। जहां वह टाइल्स मित्री के रूप में कार्यरत था।वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने घटना को दु:खद बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है और कहा है कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। 
 

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कंपनी से मृतक के घरवालों को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के कार्यस्थल पर मौत हो जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। झारखंड के नौजवानों को रोजी-रोटी कमाने के लिए देश-विदेश जाना पड़ता है, जहां पर आये दिन उन्हें तरह-तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन मजदूरों की हितों की सुरक्षा का उपाय किया जाय। साथ ही लगातार हो रहे मजदूरो का पलायन रोकने का भी उपाय किया जाय।

विज्ञापन