Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : कभी भूमि विवाद से तंग आकर हुआ था माओवादी संगठन में शामिल, अब किया आत्मसमर्पण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : कभी भूमि विवाद से तंग आकर हुआ था माओवादी संगठन में शामिल, अब किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

टीम एबीएन, चतरा/रांची। चतरा जिले में भाकपा माओवादी के नक्सली कमांडर कमलेश यादव ने बुधवार को यहां सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कमलेश यादव भूमि विवाद से तंग आ कर माओवादी संगठन में  शामिल हो गये थे। 
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि चतरा, पलामू व लातेहार में गौतम पासवान दस्ते में शामिल रहा कमलेश यादव अनेक आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस नक्सली ने आज जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 190वीं बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 
उन्होंने कहा कि इस मौके पर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सली को एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि वो जल्द से जल्द अपनी सामान्य जिंदगी में वापस आ जायेंगे। झारखंड पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसने कहा कि आठ वर्ष पूर्व 2014 में भूमि विवाद से तंग आकर वह माओवादी संगठन में शामिल हुआ था।

कमलेश ने कहा कि वर्तमान समय में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गया है और वह लेवी वसूलने व शोषण करने वाला संगठन बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि वो मुख्यधारा में एक बार फिर से जुड़ कर काफी ज्यादा खुश हैं। वो अपने जीवन को एक बार फिर से शुरू करना चाहते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,494