Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिजली की समस्या को लेकर सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर उठाये सवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिजली की समस्या को लेकर सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर उठाये सवाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के रांची सांसद संजय सेठ ने मोमबत्ती जलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस  इस दौरान सांसद संजय सेठ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
गंभीर हुई बिजली समस्या : बिजली की समस्या को लेकर सांसद संजय सेठ ने कहा कि इन दिनों बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। शहर हो या गांव कुछ ही घंटे बिजली मिलती है, जिससे बच्चे की पढ़ाई परेशानी, व्यापार में हानि, किसान को पटवन में परेशानी हो रही है। 3 महीने से बिजली की त्राहिमाम हुई है। सरकार ने वादा किया था कि 24 घंटे बिजली देंगे, वह वादा कहां गया? मुख्यमंत्री को फ्लैश लगवाने में करोड़ों रुपये खर्च कर सकते हैं, लेकिन लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। अगर सीएम हेमंत सोरेन लोगों को बिजली उपलब्ध नहीं करा सकते हैं तो गद्दी छोड़ सकते हैं। 
गरीब कल्याण योजना को लेकर राज्य सरकार पर बोला : गरीब कल्याण योजना पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को 5 किग्रा मुफ्त अनाज देने का काम हो रहा है। लेकिन झारखंड में चार महीने से अनाज नहीं मिल रहा है। भारत सरकार मुफ्त अनाज भेज रही है, यहां गरीबों को अनाज नहीं दिया जा रहा है। अनाज में भी यहां बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
रिम्स अस्पताल को लेकर भी खड़े किये सवाल : रिम्स अस्पताल के मामले पर सांसद ने कहा कि रिम्स में पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग चरमरा गई है और इसका फायदा निजी अस्पताल उठा रहे हैं, गरीब मरीज ऐसे में कहां जाए। राज्य सरकार स्वास्थ्य पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ उद्घाटन करने में लगे हैं, रिम्स अस्पताल पर कई बार हाईकोर्ट ने टिप्पणी की। बावजूद हाई कोर्ट की टिप्पणी की आवेहलना की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,283