टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को चौक के समीप स्थित लोहरदगा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स के आठवीं दिन आज बुधवार को भी प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक डॉ राकेश रंजन ने कहा फूलों की खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि फूलो की खेती आपके लिए एकदम सही साबित हो सकती है। यहां आपको बस खेती का बुनियादी ज्ञान चाहिए और आप कहीं भी फूलों की खेती शुरू कर सकते हैं।
आज फूलों की डिमांड काफी रहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल सुख-दुख हर परिस्थिति में हो रहा है। इसके अलावा अलग-अलग फूलों की अपनी विशेषताएं हैं जो किसी को इत्र के लिए तो किसी को दवा में इस्तेमाल के लिए योग्य बनाती हैं। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती कम खर्च में बेहतर आमदनी का साधन बन सकता है।