Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : गोली मार कर बालू कारोबारी की हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : गोली मार कर बालू कारोबारी की हत्या
विज्ञापन

टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। सदर थाना क्षेत्र के दलेली में बाइक सवार बालू कारोबारी असलम अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार अपराधियों ने असलम के शरीर में तीन गोली मारी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार असलम अंसारी बाइक से घर लौट रहे थे, इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने बाइक से उनका पीछा किया और दलेली ट्रांसफार्मर के पास असलम पर फायरिंग की।  
 

पहली बार की फायरिंग में असलम अंसारी बच गये और भागते हुए गांव के ही भगड़ू उरांव के घर के पास पहुंच गए थे। लेकिन अपराधियों ने पीछा करते हुए उन्हें वहां पर गोली मारी। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। असलम अंसारी बालू का कारोबार करता था। आशंका जताई जा रही है कि बालू के कारोबार के वर्चस्व में असलम अंसारी की हत्या की गई है। गढ़वा के सदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के अनुसार आपसी रंजिश में हत्या हुई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम है। सूत्रों के अनुसार असलम खुद बालू का कारोबार करता था और दूसरे बालू कारोबारियों को भी वह परेशान करता था। गढ़वा और पलामू के इलाके में बालू के कारोबार के वर्चस्व में कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं। इसी वर्चस्व में असलम अंसारी की भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बाइक सवार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,942