- प्रखंड के खिलाड़ियों में काफी दिखा उत्साह
टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय के स्टेडियम में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री प्रखंड स्तरीय मैच का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी वेदांती कुमारी उपप्रमुख ममता देवी कटकमसांडी पंचायत मुखिया श्रुति पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर मैच का शुभारंभ किया। वही ठौठवा पंचायत और साहपुर पंचायत के बीच खेले जा रहे मैच में काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों टीम बराबर रही। जिसमें ठौठवा पंचायत की टीम ने प्लेन सूट में 2-1 से विजय हुआ।
दूसरा मैच में कटकमसांडी पंचायत और बाझा पंचायत की टीम संघर्षपूर्ण मुकाबला में बाझा पंचायत की प्लेन सूट में प्लेंटी सूट में 3-2 विजय प्राप्त हुआ,आराभुसाई पंचायत अनुपस्थित होने के कारण डांड पंचायत की टीम को विजय घोषित किया गया। कंचनपुर पंचायत की टीम और बरगट्ठा पंचायत की टीम के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला में कंचनपुर पंचायत की टीम ने 3-0 से विजय हुआ। लुपुंग पंचायत की टीम और कंडसार पंचायत की टीम मैच में लुपुंग पंचायत की टीम 1-0 से विजय हुआ। खुटरा पंचायत की टीम और रोमी पंचायत की टीम के संघर्षपूर्ण मुकाबला में खुटरा पंचायत की टीम ने 2-1 से विजय हुआ।
मौके पर उपस्थित ठौठवा पंचायत मुखिया जय प्रकाश केशरी, खुटरा पंचायत मुखिया अनवारूल हक, कुलदीप सिंह भोक्ता, सोहर राणा, गदोखर पंचायत मुखिया नारायण साव, कैलाश यादव, शिक्षक, बसंत टोप्पो, संजय कुमार, संतोष महतो, प्रखंड कर्मी और सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।