Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एक महीने से दुबई की जेल में बंद है विष्णुगढ़ का मजदूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक महीने से दुबई की जेल में बंद है विष्णुगढ़ का मजदूर
विज्ञापन
  • परिजनों ने सरकार से लगायी मदद की गुहार

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। रोजगार की तलाश में गये प्रवासी मजदूर को जेल मिली। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमोनिवासी विनोद महतो एक महीने से दुबई में जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि विनोद महतो को वीजा अवधि और इकामा समाप्त होने की सजा मिली हैं। दलालों के चंगुल में फंसे मजदूरों के वीजा का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। 
 

मामले में परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है। बताते चले कि हजारीबाग बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमो निवासी तुलसी महतो के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार महतो दुबई में फंसे हैं। विनोद कुमार महतो पिछले 1 नवंबर 2022 की शाम को जब काम करके लौट रहा था। तभी उनकी बात परिवार के लोगों से हुई थी।तब से उनका मोबाइल बंद है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि विनोद कुमार महतो की वीजा व इकामा की अवधि फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी थी। जिस कारण दुबई पुलिस के अधिकारियों ने वीजा व इकामा अवधि खत्म होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया होगा। इसको लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

पत्नी वीना देवी ने कहा कि विनोद कुमार महतो पिछले तीन वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे। जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता पिता, पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बच्चे अनूज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।वहीं प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने  कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आये हैं। ऐसे सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।

विज्ञापन