टीम एबीएन, रांची। झारखंड चेंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री बुधवार को स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय में आये जहां विभाग के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद किशोर मंत्री ने विभाग के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को कहा कि आप सभी डूब कर अपने पैशन के क्षेत्र में परिश्रम करें। यह परिश्रम ही आप को सफलता की ओर ले जायेगा।
किशोर मंत्री ने छात्रों को झारखंड चेंबर आफ कॉमर्स के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चेंबर झारखंड के विकास और आम जन के हर क्षेत्र में सुविधाओं के लिए चेंबर सदैव प्रयासरत रहता है। साथ ही चेंबर सरकार को समय समय पर आमजन की समस्याओं से अवगत कराते हुए उचित सलाह भी देता है। किशोर मंत्री ने विभाग में आकर छात्रों से मिलने और बात करने पर हर्ष जताते हुये कहा कि झारखंड चेंबर आफ कॉमर्स जल्द ही स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन में छात्रों के बीच एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा।
इस अवसर पर निदेशक डॉ सिन्हा के साथ स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के शिक्षक संतोष उरांव, संकर्षण परिपूर्णन, मनोज कुमार शर्मा, पीएस तिवारी, सुशील रंजन, किरण साहू उपस्थित थे।