टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही की पावन धरती पर श्री राम राज्य दिग्विजय रथ का आगमन हुआ। 500 वर्षों के बाद यह रथ अयोध्या होते हुए भारत के 27 राज्यों से गुजरते हुए चरही की धरती पर पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। लोग रथ के सामने घण्टों हरी कीर्तन किया। उसके बाद यहां के सैकड़ों ग्रामीणों ने रथ को फूल माला से भव्य स्वागत किया। साथ ही आरती भी उतारी गई।
मौके पर रथ को स्वागत करने वालों में से विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद मेहता, वीणा मिश्रा, आशा राय, चंपा रानी, संगीता देवी, प्रशांत सिंह, सतीश साहू, विनोद ठाकुर, शिवानंद तिवारी, रोहित रवानी, गौतम सिंह, राहुल सिंह, मुकेश वर्मा, राकेश मिश्रा, प्रकाश सिंह, मंजीत सिंह, रमेश प्रजापति, रमेश यादव, दिनेश महतो सहित सैकड़ों लोग थे।