Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : लालबंगला की वृद्धा का हार ले भागे उचक्के

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : लालबंगला की वृद्धा का हार ले भागे उचक्के
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। मंगलवार सुबह चरही थाना क्षेत्र के लालबंगला की रहने वाली एक वृद्ध महिला से दो उच्चकों ने गले पहने हार को खींचकर ले उड़े।भुक्तभोगी महिला जीविकोपार्जन के लिए दुकान चलाती है। 

जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे भुक्तभोगी महिला निर्मला देवी पति स्व जयप्रकाश गुप्ता अपनी दुकान में थी। बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के समीप रोक दिया। जिसमें एक व्यक्ति बाइक पर था। वहीं दूसरा समान खरीदने के लिए दुकान के पास गया। भुक्तभोगी महिला से कुछ समान मांगा। जब समान निकालने के लिए झुकी ही थी कि उसी समय खरीदारी करने वाला व्यक्ति ने महिला के पीछे से गले में पहने सोने के हार को झटक कर बाइक पर सवार होकर भाग निकला।

महिला और वहां पर मौजूद दो तीन लोग शोर मचाते रह गये। तब-तक दोनों उचक्के काफी दूर निकल चुके थे।भुक्तभोगी महिला ने इसकी लिखित जानकारी थाना को दी है।पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करने में जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,797