Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिष्णुगढ़ : अंचल कार्यालय परिसर के विवाह भवन की मरम्मत के लिए उपायुक्त को लिखा पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिष्णुगढ़ : अंचल कार्यालय परिसर के विवाह भवन की मरम्मत के लिए उपायुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव ने हजारीबाग उपायुक्त महोदय को पत्र लिखकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बना कार्यालय परिसर में विवाह भवन को मरम्मत करवाने की मांग की है। बिष्णुगढ़ प्रखंड उपयुक्त  चेडरा पंचायत में ब्लाक परिसर के समीप विवाह भवन का निर्माण हुआ था। इससे पहले सीआरपीएफ बाईस बटालियन का कैंप था, बीते दो वर्षों से कैंप का स्थानांतरण होने के बाद से परिसर खाली पड़ा है। जो मामूली जीर्णोद्धार से यह बेहतर बनाया जा सकता है।

इस विवाह भवन का समुदायिक कार्यों में बेहतर उपयोग हो सकता है। इसमें आसपास के ग्रामीणों को शादी विवाह आदि कार्यों में सामुदायिक बैठक आदि संपन्न किये जा सकते हैं। जिसमें आमजनों को लाभ होगा। अभी तक भवन रखरखाव के कारण जर्जर हो गया है अत: उपायुक्त महोदय से विनती है कि प्राथमिकता के आधार पर तथा शीघ्र विवाह भवन को मरम्मत करवाने की कृपा की जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,251