Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : अदाणी फॉउंडेशन ने टीबी 60 मरीजों को दिया पोषण किट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : अदाणी फॉउंडेशन ने टीबी 60 मरीजों को दिया पोषण किट
विज्ञापन
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम

टीम एबीएन, बड़कागांव। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को टीबी के 60 इलाजरत मरीजों के बीच दूसरे चरण का पोषण किट वितरित किया। इससे पहले पहले चरण में 22 सितम्बर को पोषण किट बांटा गया था। प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत बांटे गये। इस किट में आहार सामग्री जैसे- हॉर्लिक्स, च्वयनप्राश, दाल, चना, गुड़, मूंग और सरसों तेल आदि शामिल थे। ये सभी मरीज आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिया है। 
 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला यक्ष्मा पदाधिकारी आरके जायसवाल ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन के इस प्रयास को सराहनीय बताया। आगे कहा कि अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से टीबी के मरीजों की संख्या में कमी लाने के प्रयासों को मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने टीबी बीमारी के लक्षणों के बारे में आम लोगों को जानकारी दी और उससे बचाव के उपाय बताये। 
 

वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने आम लोगों से टीबी जैसी बीमारी से ग्रसित होने के बाद उसे नहीं छिपाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही समय पर उपचार से टीबी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। वहीं अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड जनरल मैनेजर और साइट हेड धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगातार जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। अदाणी फॉउंडेशन की टीम सीएसआर के तहत और भी कार्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 78,416