Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चौपारण : डायबिटीक रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चौपारण : डायबिटीक रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन
  • लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंख अस्पताल बहेरा में हुआ कार्यक्रम

टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। सोमवार को लोक नायक आंख अस्पाताल बहेरा चौपारण में डायबिटीक रेटिनोपैथी एवं ग्लूकोमा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक डॉ उमेश कुमार एवं डॉ विशाखा गुप्ता ने किया। 
 

इस प्रशिक्षण में डायबिटिक से होने वाली आंखों की बीमारी (आंखों का प्रेशर बढ़ने पर किस-किस प्रकार की आंखों में बीमारी एवं अंधापन हो सकता है) पर विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उससे बचाव कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण में आंख अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 61 प्रतिभागी भाग लिये। 

वहीं आंखों की देखभाल व सुरक्षा के बारे में पारा मेडिकल के क्लीनिकल प्रशिक्षक अंबर निधि एवं आॅप्टो मैट्रिक्स विभांत सिंह ने दिया। प्रशिक्षण साईटसेवर्स के सहयोग से डिपीएम करुणा निधि के देख रेख में किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 77,079