Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : कबड्डी प्रतियोगिता में 35 टीमों ने दिखाया दमखम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : कबड्डी प्रतियोगिता में 35 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
  • बालकों के बीस और बालिकाओं के 15 टीमों ने लिया हिस्सा  
  • जिले में खेल प्रतिभा की कमी नहीं : रामधन

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला कबड्डी संघ के द्वारा 29 नवंबर को सेक्रेड हार्ट स्कूल के मैदान में एक दिनी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग के बीस और बालिका वर्ग की 15 समेत 35 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार, ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, शैलेंद्र कुमार, केडीसीए के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन, वर्तमान सचिव दिनेश सिंह, विकास कुमार, राजू जैन, सुनीता पांडेय, रोटरी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल थे।  
 

कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, सचिव सह टूर्नामेेंट के चेयरमैन विजय कुमार साव ने बूके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने फ्लैग के साथ मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि रामधन यादव ने कहा कि जिला में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल उन्हें तलाशने और तराशने की आवश्यकता है। जिला कबड्डी संघ के इस प्रयास से स्कूली बच्चों के अलावा सुदूर ग्रामीण इलाके में छिपी खेल प्रतिभा को भी जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके लिए जिला कबड्डी संघ बधाई का पात्र है। मैच में रेफरी के रूप में प्रवीण कुमार, कमल नयन, मनोज राणा, सूरज पांडेय, अनिल कुमार, हजारीबाग के प्रमोद कुमार, राहुल यादव, स्कोरर के रूप में सोनाली कुमारी, विद्या भारती, शाद रजा, निगम कुमार, राहुल, रणवीर, नयन और राजू के नाम शामिल हैं।  
 

प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल, ग्रिजली विद्यालय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श प्लस टू हाई स्कूल, मेरिडियन एकेडमी, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर, जैन स्कूल समेत कई क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के पीटीआई, खिलाड़ी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे। कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मैच के परिणामों की घोषणा आज की जाएगी।

विज्ञापन