रामगढ़। रामगढ़ बोकारो मार्ग एनएच 23 लारी पनशाला पुल के समीप बस व कार की भीषण टक्कर से वाहनों में आग लग गयी जिसमे 5 लोगों की जलकर मौत हो गयी। बताया जाता है कि बुधवार कि सुबह रामगढ़ की ओर जा रही बस के सामने से अचानक आ रही एक कार वैगनआर से भिड़ंत हो गई जिसमें कार 70% बस के अंदर समा गया। आस-पास के लोगों को कुछ पता चलने से पहले ही वाहनों में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में है दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए। इसी क्रम में वाहनों में सवार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गई जिसके बाद रजरप्पा थाना फौरन ही मौके पर पहुंचकर दमकल को हादसे की सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर बेकाबू आग पर काबू करने में जुट गई। कुछ ही देर में दमकल ने गाड़ियों की आग को बुझा दिया है। मौके पर जिला के कई पदाधिकारी पहुंचे जिन्होंने हादसे का जायजा लिया। इस पूरे हादसे की मौके पर पहुंचे कई पदाधिकारी जांच कर रहे हैं।