Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में दो दिन पहले ही डाले थे 10 लाख, कैश बॉक्स गायब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में दो दिन पहले ही डाले थे 10 लाख, कैश बॉक्स गायब
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/रांची। धनबाद जिले में आपराधिक छवि के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चौक के समीप बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन का कैश बॉक्स अपराधी अपने साथ ले गये। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब एटीएम से नगद निकालने पहुंचे। स्थानीय लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
बताया जाता है कि शनिवार को  कंपनी ने साढ़े 10 लाख रुपये कैश एटीएम में डाला था। दो दिनों में एटीएम से कितना पैसे की निकासी हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जांच के बाद पता चलेगा कि मशीन में कितना कैश था। फिलहाल, पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। 
 

घटना की जानकारी मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के बाद पहुंचे और एटीएम मशीन का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन से कैश बॉक्स चोरी होने की खबर बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी को शाम को दे दी थी। बैंक प्रबंधक ने एटीएम मशीन में पैसा डालने वाले एजेंसी के अधिकारी को मामले की जानकारी दी है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बूथ में मशीन है लेकिन कैश बॉक्स चोरी हो गयी है। फिलहाल, पुलिस भी मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,270