Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : जगुआर की बीडीएस टीम ने 20 किलो का केन बम किया निष्क्रिय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : जगुआर की बीडीएस टीम ने 20 किलो का केन बम किया निष्क्रिय
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। एक बार क्षेत्र में उग्रवादियों की दस्तक शुरू हो गई है। लेकिन पुलिस की सक्रियता के आगे उनकी एक नहीं चल पा रही है। आंगो थाना क्षेत्र के खुटवार जंगल में 20 किलो का केन बम प्लांट किये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। तत्परता दिखाते हुए जगुआर की बीडीएस टीम, जिला पुलिस बल और थाना पुलिस के जवान उक्त स्थल पर पहुंचकर प्लांट किये गये बम को खोज निकाला। जगुआर की बीडीएस टीम ने 20 किलो का केन बम को निष्क्रिय कर दिया। जिससे क्षेत्र में बड़ी घटना होने से बच गई। साथ ही उग्रवादियों की मंसूबे पर पानी फिर गया है। आंगो थाना प्रभारी ने बताया कि बम को डिफ्यूज लगभग 2 बजे किया गया। क्षेत्र में सघन छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,256