Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वाटिका के भैया-बहनों ने मनाया फन विथ संडे कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाटिका के भैया-बहनों ने मनाया फन विथ संडे कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में शिशु वाटिका के भैया बहनों के द्वारा रविवार को फन विथ संडे का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भैया बहनों को विद्यालय की ओर से कोडरमा स्थित कर्दम ऋषि पार्क के साथ-साथ ध्वजा धारी धाम का भ्रमण कराया गया। विद्यालय से गुब्बारे के साथ भैया बहन सज धज के विद्यालय वाहन से पार्क पहुंचे और वहां पर लगे झूले एंव पुष्प वाटिका का भरपूर आनंद उठाया।  
भैया बहन पूरे समय तक आनंद उठाते नजर आए भोजन उपरांत सभी भैया बहनों को पुन: ध्वजा धारी धाम ले जाया गया। वहां पर भी उनके द्वारा भरपूर आनंद उठाया गया। भैया बहनों के साथ साथ उनके आचार्य और दीदी जी भी पूर्ण मनोयोग से अवकाश लुत्फ उठाते नजर आये। प्रधानाचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहु ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा आनंद की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति से कोषाध्यक्ष नवल बाबू की गरिमा में उपस्थिति रही।  
कार्यक्रम के सफल संपादन में आचार्य पवन कुमार शर्मा, प्रिया राज, गीतांजलि शर्मा, श्वेता शर्मा, चंद्र कावेरी निहाल, अर्चना कुमारी, अनिता कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद उमाशंकर कुमार, कुमार मुरलीधर आदि का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन