Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : 35 टीमें कबड्डी के अखाड़े में दिखायेंगे दम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : 35 टीमें कबड्डी के अखाड़े में दिखायेंगे दम
विज्ञापन

कोडरमा जिला कबड्डी संघ की तैयारी पूरी 
 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 8वीं कोडरमा जिला स्कूल स्तरीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 29 नवंबर को स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित किया गया है।  
प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन कोषाध्यक्ष विशाल सिंह प्रतियोगिता के चेयरमैन एवं सह सचिव विजय कुमार, जय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है जिसमें 20 बालक एवं 15 बालिका कुल 35 टीमें भाग ले रहें जिसमे से पहली बार एक सरकारी विद्यालय परियोजना विद्यालय जयनगर ने भाग लिया है। सरकारी विद्यालयों के प्रवेश हेतु संघ द्वारा विद्यालय का प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया।  
संघ के सदस्यों ने बताया कि संघ द्वारा ज्यादा से ज्यादा सरकारी विद्यालय को प्रवेश हेतु  पत्र भेजा गया था पर सिर्फ एक सरकारी विद्यालय ने भाग लिया है। संघ के सदस्यों ने बताया की प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु दिन रात संघ के सभी सदस्य समेत टेक्निकल टीम से कुंदन राणा, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, सुनील साव समेत कई सीनियर खिलाड़ी भी लगे हुए हैं जो मैदान बनाने से ले कर समान इक्कठा करने तक के कार्य करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन