Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : लारा के फुटबॉल मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : लारा के फुटबॉल मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। लारा के फुटबॉल मैदान में झारखंड महिला उत्थान ने किशोरी एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका विधिवत उद्घाटन चूरचू प्रखंड उप प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्राण बेसरा, नीलम बेसरा, संतोष टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व फुटबॉल किक कर किया। वहीं मौके पर उपस्थित किशोरियों ने अतिथियों को स्वागत गीत गाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में जमडीहा, लोटे, बालीडी और जरबा के टीमों ने भाग लिया।  
प्रतियोगिता समापन के बाद विजेता टीम को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। उप प्रमूख संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है इसलिए खेल के साथ-साथ पढ़ाई करना अतिआवश्यक है। 
मौके पर झारखंड महिला उत्थान के सचिव नीलम बेसरा, अनिल बेसरा, उषा देवी, फुलकुमारी तिगा, चिंता, बिंदेश्वर महतो, मालती देवी, राजकुमार सिंह, जॉन सोरेन, मोहम्मद जाबिर, शाहिना परवीन, एस मुनि, बीना देवी प्रिया, आशीष बेसरा, मनवेल बेसरा, बेनेदिक बेसरा समेत कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,393