टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोगारी सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे व विद्यालय के छात्राओं से मिल हाल-चाल जाना। बीडीओन ने विद्यालय के बच्चों के क्लास में पहुंच क्लास में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों की क्लास ली। मौका था मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करने की। जिसके मद्देनजर बीडीओ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचकर बच्चों को मतदान को ले चर्चा की गई व जागरूक किया गया।
इस बाबत कई विषयों पर भी बीडीओ बच्चों को जागरूक किया। इसी क्रम में पदाधिकारी ने बच्चों को उनके चैप्टर के हिसाब से कुछ समय क्लास भी लिया। वार्डन सुनीता कुमार ने कहा कि ऐसे मौके आने से बच्चों के मन से झिझक दूर होती है व शिक्षा के प्रति उत्साह का भावना पनपता है।