Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देश की महिलाओं से माफी मांगें योग गुरु बाबा रामदेव : कोमल कुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश की महिलाओं से माफी मांगें योग गुरु बाबा रामदेव : कोमल कुमारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग (झारखंड)। योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह झारखंड की चर्चित समाजसेवी कोमल राज ने  विरोध जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के समक्ष स्वामी रामदेव की महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। इस बयान से देश के हर वर्ग की महिलाएं आहत हुई हैं। बाबा रामदेव को अपने इस बयान को वापस लेते हुए पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। 
वहीं कांग्रेस के दिनों में बाबा रामदेव रामलीला मैदान से महिलाओं के वेश में भागे थे। ऐसे ढोंगियों को कांग्रेस पार्टी ही सबक सीखा सकती है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस के बारे में भी अनर्गल बयान देते हुए बाबा रामदेव ने कह दिया कि अमृता के अंदर जवान रहने का जुनून है। ऐसी गंदी बातों पर बाबा रामदेव पर कार्रवाई नहीं होना आश्चर्य की बात है। 

जहां भाजपा गुजरात में अपने घोषणा पत्र में महिला सशक्तिकरण और बेटियों की अच्छी शिक्षा की बात करती है, वहीं बाबा रामदेव द्वारा इस तरह की अभद्र टिप्पणी दिए जाने के बाद देश के प्रधानमंत्री का चुप रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा कांग्रेस उनके इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध करती है और उन्हें चेतावनी देती है कि अगर उन्होंने महिलाओं से माफी नही मांगा तो भविष्य में बाबा रामदेव के रांची आगमन पर प्रदेश युवा कांग्रेस उन पर कालिख पोतने का काम करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,879