Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 359
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बुढ़मू : बाइक से कोयला ढोने वालों को उग्रवादियों ने पीटा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बुढ़मू : बाइक से कोयला ढोने वालों को उग्रवादियों ने पीटा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट की है। घटना से कोयला ढोने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बुढ़मू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली है कि पांच लोग बाइक से कोयला ले जा रहे थे और उन्हीं लोगों के साथ मारपीट किया गया है। टीपीसी के उग्रवादी मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन