Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : कोलकाता से चल रहे शराब कनेक्शन का भंडाफोड़, चार माफिया गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : कोलकाता से चल रहे शराब कनेक्शन का भंडाफोड़, चार माफिया गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची में कोलकाता से चल रहे शराब सिंडीकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मामले में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 शराब माफियाओं को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से महंगे ब्रांड के शराब बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले 2 वर्षों से सिंडीकेट रांची में काम कर रहा था। 
रांची में भी बिहार के तर्ज पर डोर टू डोर शराब सप्लाई के चेन को डिकोड किया गया है। 4 शराब तस्करों की गिरफ्तारी से ये पूरा मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलकाता से शराब लायी जाती थी जिसे रांची के होटलों और बार के कस्टमर को दी जाती थी। कोलकाता से महंगे शराब को रांची भेजने की जिम्मेवारी रणदीप बॉस नामक शख्स की थी जो शराब रांची के अनीत सिंह को थड़पाकना में भेजता था।
अनीत सिंह अपने हैंडलरों के माध्यम से शराब ग्राहक तक पहुंचाता था। शराब बेचने को लेकर अनीत बार के सुपरवाइजर और वेटर को अपना मोहरा बनाता था, जिनके जरिए वो महंगे शराब के शौकीनों तक पहुंचाता था। वहीं, रांची के कुछ बार और होटल के साथ-साथ कई ग्राहकों को भी ये शराब मुहैया कराते थे। मामले को लेकर उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया की शराब को रांची में खपाने का दारोमदार अनीत सिंह पर ही था। वहीं, शराब स्प्लायर को मुनाफा भेजा जाता था। रणदीप बोस नामक शख्स कोलकाता से महंगे शराब को खरीदकर अनीत को रांची भेजा करता था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,506