Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चक्रधरपुर : विश्राम मुंडा दूसरी बार बने जदयू के जिलाध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रधरपुर : विश्राम मुंडा दूसरी बार बने जदयू के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर। सोनुवा निवासी विश्राम मुंडा दूसरी बार जनता दल यूनाईटेड के पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष बनाए गए है। जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने पश्चिमी सिंहभूम समेत 22 जिला के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। नए जिलाध्यक्षें का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इधर, दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विश्राम मुंडा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। विश्राम मुंडा ने कहा पश्चिमी सिंहभूम समेत पूरे झारखंड में जदयू दिनों दिन मजबूत हो रही है। आने वाला कल जदयू का है। इसे लेकर संगठन का एक-एक सिपाही मजबूती के साथ डटा हुआ है।  
विश्राम मुंडा ने कहा कि उनका लक्ष्य मनोहरपुर विस क्षेत्र समेत पूरे पश्चिमी सिंहभूम में संगठन को सशक्त बनाना है। कहा कि मनोहरपुर विस क्षेत्र के विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार हावी है जिसे जदयू जड़ से मिटाएगी। क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी प्रखंडों में जल्द ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि इसे लेकर संगठन के अधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं की बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई जाएगी। बताया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,753