टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। विभाग की लापरवाही व जनप्रतिनिधिओं की जनहित कार्यों से उदासीनता के कारण प्रखंड अंतर्गत करसों पंचायत धोबनीगढ़ा मोहल्ला स्थित चापानल पिछले 6 महीने से खराब था। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल एवं अन्य कार्यों के लिए काफी समस्या होती थी। इसकी सूचना मिलते ही तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू के निर्देश पर प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश दास, प्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिलेश्वर साहू सेना की टीम ने उसे तुरंत दुरूस्त करवाया। चापाकल ठीक होने पर ग्रामीणों की खुशी में काफी खुशी देखी गई।
ग्रामीणों ने अरुण साहू को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां पिछले 20 वर्षों से हम जल की समस्या से जूझ रहे हैं, किंतु इन 20 वर्षों में कोई जनप्रतिनिधि और न ही किसी नेता ने हमारी समस्या को समझा। हमारे पास पेयजल आपूर्ति के लिए एकमात्र साधन यही चापानल था। जिसके खराब होने पर हम सभी ग्रामीण चंदा करके इसकी मरम्मत किया करते थे।कई स्थानीय नेताओं ने आश्वासन दिये, परंतु किसी नेता ने गंभीरतापूर्वक काम नहीं किया। किंतु अरुण साहू ने हमारी समस्या को बखूबी समझा और इसे तुरंत ठीक करवाया नहीं तो हम आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे होते।
ग्रामीणों ने आभार जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही। मौके पर प्रेम भुइयां, सोहन भुइयां, विनय भुइयां, मुकेश भुइयां, भोला भुइयां, अजय भुइयां, राजू भुइयां, छबि भुइयां, सहोदरी देवी, गीता देवी, बसंती देवी, रीता देवी आदि मौजूद थे।