टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के झरपो पंचायत सचिवालय में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के आयुष्मान कार्ड बैनर तले किया गया। वेनस आंख अस्पताल के डॉ मुकेश कुमार से पूछे जाने पर कहा कि शिविर में आयुष्मान कार्ड के लाभुकों का नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन किया जायेगा। दवा, चश्मा लेंस के पैसे अलग से देने होंगे।
बता दें कि पूर्व में पंचायत भवन में जो बहेरा आश्रम आंख अस्पताल चौपारण की ओर से शिविर लगाया गया था, जो आयुष्मान कार्ड बंद होने की पुष्टि कर रहे थे। वहीं जब वेनस आंख अस्पताल की ओर से शिविर लगाया गया, तो कर्मियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड अब भी जारी है। लाभुक लाभ उठायेंद्ध अफवाहों पर ध्यान न दें। मौके पर किशोर सिंह, अजित सिंह, गणेश माली, संदीप कुमार, सुनील कुमार, श्याम ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे।