टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। श्री श्री हनुमान मंदिर नव निर्माण समिति चरही की बैठक रविवार को मंडाटांड़ में हुई। जिसकी अध्यक्षता चुरचू जिप सदस्य बासुदेव करमाली तथा संचालन उमेश कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है।
जिप सदस्य ने कहा कि इस निर्माण कार्य में सभी लोगों कि भागेदारी पूर्व की भांति इस बार भी बढ़-चढ़कर होगी। जब तक मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे निर्धारित स्थान पर बैठक होते रहेगी। बैठक में अजित सिंह, काशी नाथ गंझू, किशुन महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।