टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही निवासी रामचरण करमाली ने सीसीएल महाप्रबंधक को आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि मेरे परदादा गेंदवा गोडाइत के नाम से खाता नंबर 04 प्लॉट, नंबर 833 जिसका रकवा 0.34 डिसमिस है।
उक्त भूमि महाप्रबंधक कार्यालय के कैम्पस में अवस्थित है। मेरे जमीन को महाप्रबंधक ने कैसे अधिग्रहित की है। किसी को मालूम नहीं है। इसका आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। आगे यह भी लिखा है कि अंचल कार्यालय चुरचू के पंजी दो में मेरे परदादा के नाम आज दर्ज है। इस जमीन की लगान प्रति वर्ष देता आ रहा हूं। जिसकी सरकारी रसीद साल दर साल कटाता आ रहा हूं। चरण करमाली ने महाप्रबंधक से जमीन के बदले नौकरी और मुआवजे की मांग की है।