Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : सीसीएल आफिसर क्लब में पतंजलि योग पीठ ने कराया योग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : सीसीएल आफिसर क्लब में पतंजलि योग पीठ ने कराया योग
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही के सीसीएल आॅफिसर क्लब में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के बैनर तले आयोजित सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व यज्ञ, हवन कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गया।  
आॅफिसर क्लब चरही में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक झारखंड राज्य के प्रभारी राम जीवन पाण्डेय व प्रखंड भारत स्वाभिमान प्रभारी विजय कुमार दास के द्वारा  लोगों को लगातार सात दिन तक योग के संबंध में जानकारी देते हुए सिखाने का काम किया। इसमें प्राणयाम, व्यायाम, आसन व ध्यान से संबंधित अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्रिका, उज्जयी, प्रणव ध्यान सहित कई तरह से आसन, प्राणयाम व व्यायाम के बारे में जानकारी दिया गया।  
इस सात दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम अभ्यास के अंतिम दिन आत्मजा महिला मंडल घाटो-चरही व गायत्री परिवार सहित योग में शामिल हुए। उपस्थित प्रशिक्षणार्थी और श्रध्दालुओं के द्वारा यज्ञ हवन कर योग शिविर समारोह का समापन  किया गया। साथ ही योग कार्यक्रम को आगे निरंतर बरकरार रखने को लेकर प्रखंड कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक प्रभारी  बलराम सिंह,प्रखंड प्रभारी भारत स्वामिभान प्रभारी विजय कुमार दास को बनाया गया।  
वहीं पतंजलि योग समिति प्रखंड प्रभारी रमेश यादव, युवा भारत प्रखंड प्रभारी मनोज ठाकुर, पतंजलि किसान सेवा प्रभारी  मोहन महतो, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंहा, कोषाध्यक्ष रविंद्र सोनी को बनाया गया। इसके अलावे 11 सदस्य द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, उमेश सिंह, कामता पडित, होरिल शर्मा,रमेश यादव उर्फ रामू,  परमेश्वर महतो को बनाया गया। वहीं यज्ञ, हवन कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारिका सिंह, अंजू सिंह, माधुरी देवी, मोहन महतो, सौम्य कुमार, सुधनी देवी, सुशीला देवी, राजकुमार महतो, शांति कुमारी, भुवनेश्वरी देवी, क्रांति  देवी, सविता देवी, रेखा कुमारी, रेखा देवी, सोनम भारती, जया देवी, रविंद्र सोनी, प्रीतम  सोनी, शिव सोनी, कामता पंडित, ललन सिंह, बंशीधर प्रसाद, दिनेश्वर महतो, रमेश यादव सहित कई  महिला व पुरुष आदि शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,231