Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तनाव प्रबंधन समय की मांग : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तनाव प्रबंधन समय की मांग : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा
विज्ञापन

एसआर डीएवी पुंदाग में संभावित संसाधक क्षमता संवर्धन कार्यशाला

टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई, सीओई, पटना के तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में पीआरपी क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें साठ  की संख्या में प्राचार्य तथा शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई  की ओर से नई शिक्षा नीति के अनुकूल  शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु श्रृंखलाबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए संभावित संसाधकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
 

कार्यशाला में संसाधक के रूप में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र के प्राचार्य राकेश रंजन तथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने अपना योगदान दिया। सीबीएसई सीओई, पटना के सेक्शन अधिकारी रणजीत कुमार भी कार्यशाला में उपस्थित रहे। 
 

प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है, जिसका कोई अंत नहीं है। शिक्षकों को भी अपने क्षमता संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। एक अच्छे शिक्षक में सीखने की प्रवृत्ति सदैव बनी रहती है। 
 

कार्यशाला का विषय तनाव प्रबंधन रखा गया था। प्राचार्य के अनुसार यह समय की मांग है, क्योंकि आज लगभग हर किसी को किसी न किसी बात को लेकर तनाव होता ही रहता है। शिक्षक इस दिशा में विद्यार्थियों को उचित मार्ग दर्शन दे सकते हैं। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तनाव कम करने के गुर सिखाये गये। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

विज्ञापन