Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से टूट रहा परिवार और समाज : राजेश ठाकुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से टूट रहा परिवार और समाज : राजेश ठाकुर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। देश में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तहत झारखंड में इसके जिलावार आयोजन के चौथे चरण में आज कोडरमा जिला में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा के तहत कोडरमा के महर्षि करदम ऋषि पार्क के प्रागंण से करमा मेडिकल कॉलेज तक पदयात्रा पहुंची।

इसके उपरांत झंडा चौक कोडरमा में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, सोशल मीडिया स्टेट कोडिर्नेटर गजेन्द्र सिंह समेत कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, शकील अख्तर अंसारी आदि कांग्रेसजन शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पिछले 7 सितंबर से राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा जारी है। जो 12 राज्यों 02 केन्द्रशासित प्रदेशों से गुजर कर जम्मू काश्मीर में समाप्त होगी।

कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसका अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चाहे युवक हो, महिलाएं हो, किसान हो सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोग हमारे नेता राहुल गांधी के साथ बिना थके, बिना हारे हंसते हुए चल रहे हैं चूंकि हमारे नेता उन युवकों, महिलाओं, बेरोजगारों एवं किसानों के लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार क गलत नीतियों से परिवार और समाज टूट रहा है। महंगाई के वजह से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन