Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : स्कूल में खराब मिड डे मील को लेकर डीएसई ने लगायी फटकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : स्कूल में खराब मिड डे मील को लेकर डीएसई ने लगायी फटकार
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग के केरेडारी कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील में खराब भोजन दिया जा रहा है। बता दें कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) संतोष कुमार गुप्ता शनिवार को जांच करने विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल में मिलने वाले भोजन की जांच की। 

केरेडारी कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील में खराब भोजन दिया जाता है। बच्चों की शिकायत पर ईएसई संतोष कुमार गुप्ता ने स्कूल का निरीक्षण किया और मिड डे मील से मिलने वाले भोजन को लेकर बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने विद्यालय प्रबंधन के द्वारा एमडीएम में खराब भोजन देने की बात कही। 

बता दें कि इस मामले में डीएसई ने बीईईओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही हजारीबाग जिले के केरेडारी कन्या मध्य विद्यालय के सचिव, अध्यक्ष एवं संयोजिका ने भी मिड डे मील में बच्चों को सड़ा अंडा देने की बात स्वीकारी। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) संतोष कुमार गुप्ता ने जांच में मामला सही पाये जाने पर विद्यालय के सचिव एवं अध्यक्ष को कड़ी फटकार लगायी।

विद्यालय प्रबंधन को जारी किया नोटिस

बता दें कि जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति पूरी ईमानदारी से एमडीएम और शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें। कन्या मध्य विद्यालय में खराब भोजन जांच की सूचना पर विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त दिखी। बीईईओ चंद्रशेखर भारती ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जवाब मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,546