टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को राजेंद्र भवन लोहरदगा में राजीव गांधी पंचायती राज्य संगठन की जिला लोहरदगा की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में 11:30 बजे प्रारंभ हुई, जिसकी अध्यक्षता संदीप गुप्ता राजीव पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य किसको प्रदेश उपाध्यक्ष कैसर इकबाल खान ने भाग लिया बताया कि किस तरह से राजीव गांधी ने पंचायती राज संगठन संविधान संशोधन अमेंडमेंट एक्ट में संशोधन करने की कोशिश की। लेकिन सिर्फ एक मत के कारण यह बिल सदन में नहीं पास हो सका। संविधान के 73 एवं 74 इसी विधेयक को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने इसे राज्यसभा एवं लोकसभा में कानूनी रूप दिया।
जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह खेरवार ने बताया इस विधेयक के पास होने के कारण आज जो तीसरी बार पंचायत का चुनाव हुआ है। जिला परिषद अध्यक्षा रीना कुमारी ने बताया कि किस तरह इस विधेयक के पास होने के कारण आज महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा मिला और आज जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित है। परिषद के चेयरमैन रीना कुमारी ने संगठन को विस्तार करने के लिए बहुत से सुझाव दिए और यह बताया कि सरकार की सारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज्य संगठन का विस्तार बहुत ही आवश्यक है।
जिला परिषद सदस्य पैसार रूबी देवी ने पंचायती राज्य संगठन के सदस्य बनने पर आभार व्यक्त किया एवं पंचायती राज्य संगठन के विस्तार हेतु अनेक सुझाव दिये। कुडू प्रखंड के पंचायती राज्य संगठन के अध्यक्ष सूरज कुमार मुंडा ने कहा कि हमारे देश के 67 प्रतिशत जनता पंचायत में निवास करती है और पंचायती राज्य के नियम कानून एवं उनके जानकारी के अभाव में लोग अफसरशाही से शोषण करते हैं। यह भी कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को पंचायती राज्य के अधिकार एवं नियम बताया जायेंगे।
इस बैठक में पेशरार प्रमुख सीता देवी, सेनहा प्रमुख फुलझड़ी देवी किसको प्रमुख सुनीता कच्छप ने कहा कि इस विधेयक के पास होने पर आज महिलाओं को हाथ का अधिकार एवं प्रतिनिधि बनने का मौका दिलाया। इस बैठक में सभी ने लोहरदगा जिला को न लोकसभा न विधानसभा सबसे बड़ी ग्राम सभा को बल देने की बात कही। इस सभा का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में किसको पंचायती राज्य संगठन अध्यक्ष किसको ने पंचायत प्रतिनिधि वार्ड प्रतिनिधि एवं पंचायत समिति से तालमेल कर ग्रामीण विकास पर जोर दिया लोहरदगा नगर पंचायती राज संगठन अध्यक्ष अंसार अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा समाप्ति की घोषणा की।