Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : बूढ़ा पहाड़ से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : बूढ़ा पहाड़ से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन

टीम एबीएन, गढ़वा/ लातेहार। बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस के सर्च अभियान में माओवादियों के छोड़े गये विस्फोटक सहित अन्य सामग्री बरामद हुए हैं। बूढा पहाड़ के थलिया गांव में शनिवार को कोबरा 203 व सीआरपीएफ की 172 बटालियन की संयुक्त सर्च अभियान में 800 मीटर इलेक्ट्रिक तार, एक हंबर, काला वर्दी, एक किलो का आईईडी केन, 80 मीटर कॉर्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक व नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वायरलेस सेट, दो पेटी कंडोम, लेटरपैड, बैनर, नक्सली झंडा, आईडी बनाने वाला पाउडर, तीन लीटर आईईडी केमिकल के अलावा दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये।
उल्लेखनीय है कि बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के विरुद्ध चलाए गये आॅपरेशन आॅक्टोपस के दौरान पुलिस ने अब तक झाऊलडेरा, जोंकपानी, झंडी पहाड़ सहित अन्य जगहों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर चुकी है। वहीं, लगातार नक्सलियों का बंकर ध्वस्त किया जा रहा है।
सर्च अभियान में 62 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी इमैनुअल बास्की, गौरव, सहायक कमांडेंट संजय चौधरी, 172 बटालियन के अमरेंद्र सिंह सहित जिला पुलिस बलरामपुर छतीसगढ़ के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन