Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मूर्ति विसर्जन में शामिल लगभग 1 दर्जन लोगों को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा, आधा दर्जन की हालत गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मूर्ति विसर्जन में शामिल लगभग 1 दर्जन लोगों को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा, आधा दर्जन की हालत गंभीर
विज्ञापन
रामगढ़। शहर के झंडा चौक मोड़ पर होटल मनोहर के सामने एक असंतुलित स्कॉर्पियो वाहन ने रामगढ़ युवा संघ के गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में जा रहे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे कि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसमें आधा दर्जन से अधिक जुलूस में शामिल लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। इस घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पुलिस का भारी विरोध कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पूर्ण माहौल बन गया है। रामगढ़ थाना के नए प्रभारी रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस कर्मी आक्रोशित लोगों को समझा रहे हैं। घटना रात 9 बजे के लगभग की है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ युवा संघ का गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस झंडा चौक होते थाना चौक की ओर जा रहा था। इसी क्रम में होटल मनोहर के निकट एक स्कार्पियो चालक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपने चपेट में ले लिया। गणेश प्रतिमा जुलूस में शामिल लोगों पर स्कॉर्पियो के चढ़ने के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। स्थानीय लोग रामगढ़ पुलिस की कार्य पद्धति की जोरदार विरोध कर रहे हैं। नाराज लोगों का कहना है कि जब गणेश प्रतिमा की विसर्जन जुलूस जा रही है तो बड़े वाहनों को कैसे रास्ते में आने दिया गया। घटना में कौन-कौन लोग घायल हुए हैं इसकी अभी तक पता नहीं चल पाई है। हालांकि अपुष्ट खबरों के अनुसार आशीष विश्वकर्मा नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं कई लोगों को अपनी चपेट में लेने के बावजूद स्कोर्पियो वाहन चला रहा ड्राइवर वाहन को लेकर भागने में सफल रहा है।
विज्ञापन