स्थानीयों के अनुसार युवक ने चलती ट्रेन के आगे आकर दे दी जान
आत्महत्या का वीडियो वायरल
टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के भाटखिजरी गांव के समीप शाम चार बजे रांची से लोहरदगा जा रही आरएल 5 की चपेट में आ जाने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान बिहार निवासी जरासंध मंडल के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक ने चलती ट्रेन के समक्ष आ कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है।
ट्रेन को आता देख युवक कूद कर रेलवे ट्रैक पर चला गया व लोहरदगा की ओर जा रहे ट्रेन संख्या आरएल 5 की ओर तेज कदमो से चलते हुए ट्रेन की जद में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पिंटू कुमार बिहार का रहने वाला था और रोजगार की तलाश में भटखिजरी पहुंचा था जहां उसके परीचित मजदूर एक सीमेंट फेब्रिकेशन कंपनी में काम करते थे।
गत 15 दिनों से वह अपने परिचित मजदूरों के साथ ही रह रहा था वहीं घटना से उसके परिचित मजदूर सकते में हैं। घटना से संबंधित एक वीडियो भी जारी हुई है जिसमे युवक चलती ट्रेन की ओर जाता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस वक्त मृतक ट्रेन के दसामने चला जा रहा था स्थानीय लोगों ने आवाज लगाकर उसे रोकने का प्रयास भी किया था परंतु वह नहीं रुका और घटना घट गई। वायरल वीडियो से यह जाहिर होता है कि युवक आत्महत्या की नियत से ही ट्रैक पर चला जा रहा है। वहीं सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।