टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही के प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में शनिवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ महतो ने किया। बैठक में सात बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित, पाठ्यक्रम को पूर्ण करने की स्थिति, छात्रों के मूलोकन और अधिगम स्तर की जानकारी, सह- शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन, शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी का समर्थन, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी व अन्य है। मौके पर संजय कुमार, प्रवेश कुमार, अमित कुमार, शशि प्रकाश, कृष्णकांत देव सहित कई शिक्षक, अभिभावक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।