Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : अंतर जिला स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर, 35 टीमें लेंगी भाग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : अंतर जिला स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर, 35 टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। कोडरमा जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 8वीं कोडरमा जिला स्कूल स्तरीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 29 नवंबर को स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन कोषाध्यक्ष विशाल सिंह प्रतियोगिता के चेयरमैन एवं सह सचिव विजय कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है जिसमें 20 बालक एवं 15 बालिका कुल 35 टीमें भाग ले रहें जिसमे से पहली बार एक सरकारी विद्यालय परियोजना विद्यालय जयनगर ने भाग लिया है। सरकारी विद्यालयों के प्रवेश हेतु संघ द्वारा विद्यालय का प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया।  
संघ के सदस्यों ने बताया कि संघ ने ज्यादा से ज्यादा सरकारी विद्यालय को प्रवेश हेतु  पत्र भेजा था। पर सिर्फ एक सरकारी विद्यालय ने भाग लिया है। संघ के सदस्यों ने बताया की प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु दिन रात संघ के सभी सदस्य समेत कई सीनियर खिलाड़ी भी लगे हुए हैं जो मैदान बनाने से ले कर समान इकट्ठा करने तक के कार्य करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,703