टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। रांची से चौपारण जाने के क्रम में कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को चरही चौक पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद के नेतृत्व भव्य स्वागत किया गया।
चौक पर बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं आधे घंटे तक बात चीत करते रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसका निराकरण जल्द करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ें। आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास के कार्य किये जा रहे हैं।
मौके पर देवलाल कुमार, नौशाद आलम, सूर्यदेव नोनिया, जमरूद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अब्दुल रहमान, निजाम अंसारी, राजू चौहान, जितेंद्र चौहान, कलाम अंसारी, सुरेंद्र चौहान, अरशद अंसारी, अमजद खान, कृष्ण कुमार, दिलीप चौहान, विनोद मरांडी, सुरेंद्र चौहान, पंकज पुरी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।