टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही सीसीएल क्लब में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका समापन कल किया जायेगा। इस शिविर में कई लोग सुबह सात बजे से सुबह 9 बजे तक सात दिनों तक लगातार योगा में भाग लिए।
शिविर के आयोजक कर्त्ता पतंजलि हरिद्वार के योग प्रशिक्षक राम जीवन पांडेय ने बताया कि योग प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को सुबह नौ बजे से गायत्री परिवार के द्वारा यज्ञ हवन किया जायेगा।
हवन का कार्य आत्मजा महिला मंडल चरही की संचालिका अंजू सिंह करायेंगी। श्री पांडेय ने लोगों से अपील की है कि इस हवन में सभी प्रतिभागियों और श्रद्धालुगण शिविर के समापन समारोह में भाग लेकर यश के भागी बनें।