टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत में 15वें वित्त योजना के तहत काम किया जाएगा। इसके लिये कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इसके लिए जमीन का भी निरीक्षण किया गया।
फुसरी सिरोमलेड में श्यामलाल मांझी के जमीन पर चबूतरा, कुआं, नव प्रथामिक विद्यालय, सलगा टोला में चाहर दीवारी, आंगनबाड़ी केंद्र, चहारदीवारी, कजरी में नव प्रथामिक विद्यालय कजरी भुरकुंडा में चहारदीवारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी में चहारदीवारी और शिव मंदिर के समीप चबूतरा के निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया गया।
कजरी के 3 नंबर आंगनबाड़ी केंद्र में चाहरदीवारी का कार्य बहुत जल्द ही शुरू किया जायेगा। मौके पर उप मुखिया शिवचंद मुर्मू, अंचल अमीन राजेश कुमार, समाजसेवी शंकर सिंह भोगता उपस्थित थे।