सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के महुआ डिपा गांव निवासी प्रदीप साहू ने स्वयं के अपहरण होने की बात अपने पिता मेघनाथ साहू से कर पीएलएफआई उग्रवादी सदस्य बता कर तीन लाख रूपया की फिरौती की मांग करने का मामला प्रकाश में आया। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मेघनाथ साहू ने बीते रविवार को थाना में एक लिखित आवेदन दिया कि मेरा पुत्र प्रदीप साहू को किसी ने अपराहण कर लिया है। मेघना साहू के फोन नंबर पर 9508098172 नंबर से फोन आया कि हम पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सदस्यों आपके पुत्र प्रदीप साहू का अपराहणकिया हूं । तीन लाख रूपया फिरौती दे दो तभी तुम्हारे पुत्र को छोडूंगा। वहीं प्रदीप साहू ने जिस नंबर से अपने पिता को फोन किया था, उस फोन नंबर को ट्रेस कर नगड़ी थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव से एक घर के पास से प्रदीप साहू और उनकी वैगन आर कार को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर प्रदीप साहू ने बताया कि मैं खुद अपराहण हुआ हूं और मैं अपने पिता मेघना साहू से नए सीम खरीद कर उसके फोन नंबर में लगाकर तीन लाख की फिरौती की मांग किया था। वहीं पुलिस ने प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया। छापामारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस कुमार , हेमराज कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी एवं नगड़ी थाना के पदाधिकारी शामिल थे।