Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने करमा मेडिकल कॉलेज की रखी नींव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने करमा मेडिकल कॉलेज की रखी नींव
विज्ञापन
  • निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोडरमा जिले में बन रहे करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण में लगाई जा रही सामग्री का जायजा लिया। उन्होंने भवन की नींव, भवन निर्माण में प्रयोग की गई छड़ की गुणवत्ता को जांच करने के निर्देश दिये। 
बन्ना गुप्ता ने कहा कि भवन निर्माण में प्रयोग की गई छड़ को प्रयोगशाला में भेजकर इसकी गुणवत्ता जांच करें। इसके साथ-साथ करमा मेडिकल कॉलेज के पूरे प्राकल्लन की समीक्षा करने की बात कही। इसके लिए उपायुक्त कोडरमा को जांच दल गठन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। 
बता दें कि इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,837