टीम एबीएन, पदमा। प्रखंड के कर्मटांड़ स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में महाविद्यालय एनएसएस इकाई ने आज मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य गांव में लोगों को विशेषकर महिला एवं युवा लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता लाना है।
रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चेतलाल प्रसाद ने अपने संबोधन से रवाना किया। इसके पूर्व पदमा प्रखंड के बीडीओ मनीष कुमार ने महाविद्यालय के छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके उद्देश्य लाभ एवं भारत सरकार के द्वारा जारी किये गये पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि कैसे हम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। सुधार सकते हैं। नजदीक के बूथ में अपना नाम डलवा सकते हैं। छात्रों ने इसमें विशेष उत्सुकता दिखायी।
महाविद्यालय की ओर से बीएड प्रशिक्षु प्रकाश पासवान एवं सोनी कुमारी को मतदाता राजदूत नियुक्त किया गया। ये अपने क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता लाने में विशेष योगदान देंगे। मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य एवं समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।