Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : नाले में युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : नाले में युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित एक नाले के पास से एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस थानों में दर्ज मिसिंग कंप्लेंट के जरिए युवती की पहचान करने में लगी हुई है। 

डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित कुसई कॉलोनी के पीछे नाले के पास जहां काफी मात्रा में जलकुंभी है। वहां से स्थानीय लोगों ने फोन कर एक शव होने की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव के सिर्फ पैर नजर आ रहे थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से शव को जलकुंभी से बाहर निकाला गया तो वह एक युवती का शव निकला। 

पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कर सबूत छुपाने की नीयत से कुसई कॉलोनी के पीछे शव को नाले में फेंका गया था। युवती के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ हो, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,071