टीम एबीएन, रांची। ईडी के द्वारा गिरफ्तार की गई निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ने अपने आप को जेल के कैसे आजाद करवाने के लिए फर्जी एंजीयोग्राफी रिपोर्ट तैयार कराने की कोशिश की थी। लगातार जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूजा सिंघल ने मेडिकल के आधार पर जमानत लेने की कोशिश की थी।
दरअसल, ईडी ने पूजा सिंघल को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जो हलफनामा दायर किया है उसमें इस बात की जानकारी दी गई है। पूजा सिंघल ने स्वास्थ्य कारणों से जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका को कोर्ट के द्वारा खारिज किया जा चुका है, लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने जो हलफनामा दिया है, उसमें इस बात का जिक्र है कि स्वास्थ्य कारणों से जमानत का लाभ लेने के लिए एंजीयोग्राफी रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा की गयी थी।